लखनऊ, 4 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता, विधायक और पूर्व विधायक रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिनमें राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी, बेटे और बसपा विधायक इंद्रपाल, ममतेश शाक्य, और स्मिता चंद शामिल है। इन सब को उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रपाल सिंह, कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ममतेश शाक्य, सपा के पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, गाजियाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी, उप्र कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरत सिंह, लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह, उनके बेटे रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष बाराबंकी के राकेश सिंह शामिल हैं।
इसके साथ ही स्मिता चंद, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उप्र के सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख सांड़ी, अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (हरदोई) व धोबी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा, शाहाबाद हरदोई के ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह के साथ कईयों ने सदस्यता ग्रहण की।इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थकों में से ढेड़ सौ से अधिक लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य से रविवार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में गौरव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव यूपीसीसी, मानस शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई, उमेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि दूबे, अजय मिश्रा, अजीत भास्कर, राकेश मिश्रा पूर्व महामंत्री, पं. निधेश शर्मा राष्ट्रीय बेरोजगार मानव समाज, गोवर्धन राय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला के साथ कई शामिल थे।लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारी डॉ. आर.एन. त्रिपाठी (शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष), वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे.पी. बाजपेयी, महासचिव आशीष भट्नागर, इलाहाबाद के पार्षद विजय पुरसवानी सहित 18 पार्षदों एवं वार्ड अध्यक्ष, 75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।--आईएएनएस
|
Comments: