Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

मनोहर लाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर विपक्षी दलों को एक करारा जवाब

New Delhi, Sat, 11 Mar 2017 NI Wire

नई दिल्ली, 11 मार्च:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर विपक्षी दलों को एक करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के आ रहे नतीजों के संबंध में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा तीन चौथाई बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में जो माहौल बना है वो अच्छा माहौल बना है और विमुद्रीकरण की नीति को लागू करने के बाद विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न शंकाएं पैदा की जा रही थी लेकिन जनता ने भाजपा की जीत पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमुद्रीकरण इस चुनाव में गेमचेंजर साबित हुआ है और विशेषकर गरीब जनता को लगा है कि यह निर्णय उनके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों को इस जीत के आगे बढ़ाने का काम करेगी और हरियाणा में भी इन नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों द्वारा एकजुट होकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो विरोधी लोग थे उन सबको एक करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह जवाब केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि आगे के चुनावों में भी ऐसे जवाब मिलते रहेंगे।

हरियाणा की बड़ा हिस्सा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगता है और यूपी में भाजपा आने से हरियाणा को किस प्रकार से लाभ मिलेगा, के सवाल में श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा से लगते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को 100 से अधिक सीटों पर जीत मिली है और हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान गए थे और निश्चित रूप से इस जीत का लाभ हरियाणा को भी मिलेगा।

राममंदिर से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर कभी भी चुनाव का मुद्दा नहीं रहा है और न ही रहेगा। यह केवल आस्था का विषय है।

इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.