Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

विभिन्न राज्यों के नगर निकाय चुनावों में विजय से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया

New Delhi, Sat, 25 Feb 2017 NI Wire

नोटबंदी एवं नई आर्थिक नीतियों के लागू होने के बाद पूरे विपक्ष ने दर्शाने का प्रयास किया कि जनता त्रस्त है पर इन चुनावों के प्रचार के लिए जहां भी गया मुझे लोगों की आंखों में एक सकारात्मक चमक दिखाई दी जिसकी चुनाव परिणामों ने पुष्टि की-मनोज तिवारी

भाजपा कार्यकर्ता आगामी निगम चुनावों में पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा से जायें सफलता हमें मिलेगी-श्याम जाजू

नई दिल्ली, 25 फरवरी। महाराष्ट्र, उड़ीसा के नगर निगमों एवं जिला परिषदों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित सफलता और उससे पूर्व चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान एवं गुजरात के नगर निकाय चुनावों मंे भाजपा की भारी विजय से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश भर के साथ दिल्ली में भी आज विजय उत्सव मनाया।

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी दिल्ली भाजपा के सभी 280 संगठनात्मक मंडलों के विजय उत्सव में शामिल हुये।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी जो स्वयं महाराष्ट्र, चंडीगढ़ एवं हरियाणा के चुनावों मंे पार्टी के स्टार प्रचारक रहे का आज प्रातः नई दिल्ली एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया। श्री तिवारी ने कहा कि नोटबंदी एवं नई आर्थिक नीतियों के लागू होने के बाद पूरे विपक्ष ने ऐसा दर्शाने का प्रयास किया कि जनता त्रस्त है पर इन चुनावों के प्रचार के लिए मैं जहां भी गया मुझे लोगों विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं की आंखों में एक सकारात्मक चमक दिखाई दी जिसकी चुनाव परिणामों ने पुष्टि की।

नई दिल्ली जिला द्वारा सत्य निकेतन मार्किट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा सम्मिलित हुये। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये श्री श्याम जाजू ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की विजय दर्शाती है कि देश की जनता विशेषकर युवा नई आर्थिक नीतियों पर केन्द्र सरकार का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता आगामी निगम चुनावों में पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा से जायें सफलता हमें मिलेगी।

शाहदरा जिला द्वारा पांडव नगर में आयोजित विजय उत्सव में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सिद्धार्थन, प्रवक्ता श्री नवीन कुमार, जिला अध्यक्ष श्री संतोष पाल, पार्षद श्रीमती लता गुप्ता सम्मिलित हुये।

पश्चिमी दिल्ली जिला द्वारा तिलक नगर में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में सांसद श्री प्रवेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, जिला अध्यक्ष श्री रमेश खन्ना, श्री हरीश खुराना सम्मिलित हुये। श्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह विजय यात्रा अब लगातार जारी रहेगी, आगामी 11 मार्च को पांच राज्यों के नतीजे और फिर दिल्ली नगर निगम चुनाव देश को कांग्रेस एवं केजरीवाल जैसी भ्रष्ट एवं मौका परस्त पार्टियों से मुक्त करेंगे।

नवीन शाहदरा जिला द्वारा पंचशील गार्डन, शाहदरा में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, जिला अध्यक्ष श्री प्रवेश शर्मा, पार्षद श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्रीमती सुषमा शर्मा आदि सम्मिलित हुये।

उत्तर पश्चिम जिला द्वारा भलस्वा जहांगीरपुरी एवं लिबासपुर में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री वेदपाल मान, पूर्व विधायक श्री नीलदमन खत्री आदि सम्मिलित हुये।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा राय, प्रवक्ता श्री अशोक गोयल, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर एवं जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द गर्ग टाउन हाल, चांदनी चैक में, उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह देवली, संगम विहार में, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलजीत सहरावत एव जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण मदान नारायणा, करोल बाग में, उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमन प्रकाश शर्मा नजफगढ़ एवं दिचाऊं कलां में, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट एवं जिला अध्यक्ष श्री रोशन कंसल धीरपुर एवं रामेश्वर नगर में, प्रदेश मंत्री श्रीमती शोभा उपाध्याय एवं महरौली जिला अध्यक्ष श्री आजाद सिंह, श्री जयवीर राणा वसंतकुज, बिजवासन एवं अम्बेडकर नगर में, मयूर विहार जिला द्वारा कोण्डली और घड़ौली में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, श्रीमती गुंजन नरूला एवं जिला अध्यक्ष डाॅ. धीरज जोशी, उत्तर पूर्व जिले द्वारा आयोजित बुराड़ी में विजय दिवस समारोह में प्रदेश मंत्री श्री राजेश लावड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

बाटला हाउस, ओखला में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री आतिफ रशीद एवं श्री कुंवर रफी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुये।


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.