Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

केजरीवाल के दर्शन को तरस रही दिल्ली की जनता: मनोज तिवारी

New Delhi, Tue, 24 Jan 2017 NI Wire

दिल्ली के मुख्यमंत्री कल छत्रसाल स्टेडियम में जनता को दिख सकेंगे जो कभी जनता दरबार की बात करते थे। आज उनके पास दिल्ली के आम आदमी की समस्या सुनने के लिए वक्त ही नहीं है। यह बातें मंगलवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।

आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि कल दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली वाले छत्रसाल स्टेडियम जाकर दिल्ली में कभी कभी दिखने वाले अपने अनिवासी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की झलक पा सकते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली के आम नागरिकों ने सुलभता से मिल सकने की बड़ी उम्मीद के साथ अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना था पर जो व्यक्ति हर समय लोगों के बीच रहने के वायदे करता था आज अधिकतर समय दिल्ली के बाहर रहता है और जब रहता है जो उसकी भारी सुरक्षा व्यवस्था जनता को पास नहीं फटकने देती।

अरविंद केजरीवाल की पंजाब में चुनावी घोषणा को लेकर तिवारी ने कहा कि आज जो आदमी पंजाब और गोवा के लोगों को जनता के दरबार के सपने दिखाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उसने दिल्ली की जनता को भी ऐसे सब्ज बाग दिखाये थे पर जनवरी 2014 के बाद से दिल्ली ने मुख्यमंत्री को कभी भी आम आदमी की समस्याओं को सुनते नहीं देखा।

स्रोत-पीआईबी


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.