प्रांत में आई बाढ़ के कारण मगरमच्छ बाड़े से बाहर निकले।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस बाढ़ के कारण सभी घड़ियाल, हिरण और दुर्गम पक्षी था लाड चिड़ियाघर से भाग गए। इसमें 10 मगरमच्छ भी शामिल थे। इन मगरमच्छों में से कुछ की लंबाई पांच मीटर तक है।अधिकारियों ने कहा कि ये मगरमच्छ बाढ़ के पानी में हैं और स्थानीय नागरिकों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।नगर निगम के कर्मचारी पशुओं की खोज में लगे हुए हैं, ताकि इन पशुओं को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रखा जाए। हालांकि, बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।थाईलैंड के 10 प्रांत बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके कारण सात लाख को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही परिवहन पर भी इसका असर देखा जा रहा है।--आईएएनएस
|
Comments: