चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| फिल्मकार ऐश्वर्य धनुष रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म 2016 के समर पैरालम्पिक खेलों के दैरान ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर आधारित होगी। नए साल के मौके पर इसकी घोषणा की गई। 'मरियप्पन' नाम की बायोपिक तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय मरियप्पम के जीवन पर प्रकाश डालेगी।
मरियप्पम ने रियो डी जनेरियो 2016 के ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में ऊंची कूद में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।फिल्म के पहले पोस्टर को शाहरुख ने पेश किया और उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे राष्ट्रीय नायक मरियप्पम थान्गावेलु पर बायोपिक का पहला लुक। आपको शुभकामनाएं ऐश्वर्य।"फिल्म में संगीत सीन रोल्डन देंगे। सिनेमेटोग्राफी वेलराज करेंगे और संवाद फिल्मकार राजू मुरुगन लिखेंगे।पोस्टर से यह भी खुलासा हुआ कि फिल्म अंग्रेजी में भी बनेगी।--आईएएनएस
|
|
Comments: