भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह ठंड का असर कम रहा, धूप खिली रही और उसकी तल्खी पहले से कहीं ज्यादा रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के कारण राज्य के तापमान में उछाल आया है और ठंड का असर कम हुआ है। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।राज्य में रविवार को जहां हवाओं का दौर कमजोर हुआ है, वहीं ठंड का असर कम रहा। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, इंदौर का 13.4 डिग्री, ग्वालियर का 10.4 डिग्री और जबलपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, इंदौर का 30 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।--आईएएनएस
|
|
Comments: