बुजुम्बरा, 1 जनवरी (आईएएनएस)| बुरुं डी के पर्यावरण मंत्री इमानुएल नियोनकुरु की राजधानी बुजुम्बरा में रविवार को एक बंदूकधारी ने गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हत्या से जुड़े इस मामले में दो चौकीदार और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बुरुं डी के पुलिस प्रवक्ता पियरे नकुरिकिये ने कहा कि महिला को मंत्री की कार से गिरफ्तार किया गया।नकुरिकिये ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्यारा उसी कार में था जिसे मंत्री चला रहे थे। इसका मतलब है कि या तो महिला ने मंत्री को गोली मारी या वह जानती है कि उन्हें किसने मारा क्योंकि वे उसी कार में थे।"उन्होंने कहा कि 54 वर्षीय मंत्री की उनके घर के सामने हत्या कर दी गई, जब वह पड़ोस के रोहेरो के चेज एंद्रे बार से जा रहे थे।नकुरिकिये ने कहा, "मंत्री की हत्या में संलिप्तता के आरोप में बार चेज एंद्रे से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"--आईएएनएस
|
|
Comments: