Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

किर्गिस्तान में सेना के उच्च पद पर भारतवंशी की नियुक्ति

दुबई, Sun, 01 Jan 2017 IANS

दुबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| किर्गिजस्तान के रक्षा विभाग में सऊदी अरब स्थित भारतीय मूल के एक उद्यमी ने एक शीर्ष पद ग्रहण किया है। यह जानकारी मीडिया रपटों से मिली। समाचार पत्र खलीज टाइम्स में शनिवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य एशियाई देश में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री अली मिर्जा ने मूलत: केरल से संबंध रखने वाले शेख रफीक मोहम्मद को मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी मलयाली को एक दूसरे देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में शामिल किया गया है।

रफीक के मीडिया सलाहकार उमर अबू बकर ने कहा, "यह एक दुर्लभ सैन्य पद है जो एक प्रवासी मलयाली को मिला है।"

रफीक के पास किर्गिस्तान की भी नागरिकता है और वह साल 2005 से 2010 तक पूर्व राष्ट्रपति कुर्मानबेक सेलियेविच बेकियेव के एक सलाहकार भी थे। बेकियेव से उनकी मुलाकात ईरान में हुई थी, जहां यह युवा भारतीय उद्यमी एक बड़ा इस्पात संयंत्र का विकास कर रहा था।

बतौर एक आर्थिक राजनयिक रफीक ने सरल कर व्यवस्था की सलाह देकर किर्गिस्तान में कई देशों से विदेशी निवेश आकर्षित करने में मुख्य भूमिका निभाई। कर व्यवस्था में सुधार से पहले तक विदेशी निवेशक इस देश से दूर थे।

इसके बाद उन्हें दुबई के 'फ्री जोन मॉडल 'के आधार पर कुछ परियोजनाओं को विकसित करने के लिए सऊदी अरब से न्योता मिला।

उनके मीडिया सलाहकार ने कहा, "रफीक ने काफी कम उम्र में केरल छोड़ दिया था। वहां उन्होंने केवल अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा पूरी की थी। वह मुंबई गए जहां उन्होंने व्यापार के सभी गुर सीखे और वहां से मध्य पूर्व चले गए। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, सऊदी अरब और किर्गिस्तान में काम किया है।"

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.