भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों व पिछले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में नोटबंदी को लेकर भावी रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिकाप्रसाद द्विवेदी ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रबंध समिति, जिला-शहर कांग्रेस अध्यक्ष, सांसद-विधायक एवं पार्टी के पिछले लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई है।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहनप्रकाश एवं सचिव राकेश कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्तावित बैठक में नोटबंदी से आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर छह जनवरी को होने वाले विरोध प्र्दशन की रणनीति तय होगी, साथ ही नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।--आईएएनएस
|
|
Comments: