पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसकी खुदकुशी के साथ आनर किलिंग के बिंदु से भी जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरा थाना क्षेत्र में ननिहाल आए 18 वर्षीय युवक और पड़ोसी गांव की 17 वर्षीय युवती के शव दो पेड़ों से फांसी के फंदे पर लटके मिले। सुबह लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। ननिहाल के लोगों ने दोनों की शिनाख्त की।बताया गया कि भाई बहन का रिश्ता होने के बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घर के लोग यह बात जानते थे। दोनों को मिलने जुलने से रोका गया था। शनिवार को युवक ननिहाल आया और युवती से बात की। रविवार को सुबह दोनों के शव लटके मिले।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस इसे ऑनर किलिंग मानने से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह खुदकुशी के साथ-साथ आनर किलिंग के बिंदु से भी जांच कर रही है।-- आईएएनएस
|
|
Comments: