भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें परिवर्तनकारी बताया है। मुख्यमंत्री चौहान की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसान, गरीब, छोटे कारोबारियों, गर्भवती माताओं और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं।
चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने इन वर्गो को राहत देकर संवेदनशीलता और प्रगतिशील सोच का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिए नौ लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में चार प्रतिशत तथा 12 लाख के कर्ज पर तीन प्रतिशत की छूट देने से आवासहीन परिवारों को मदद मिलेगी। छोटे कारोबारियों की क्रेडिट गारंटी एक से बढ़ाकर दो करोड़ करने से सूक्ष्म और लघु उद्योग क्षेत्र में आशातीत विस्तार होगा।"चौहान ने आगे कहा, "खरीफ और रबी के कर्ज पर 60 दिन का ब्याज केंद्र सरकार द्वारा वहन करने का फैसला किसानों के व्यापक हित में है। इसी तरह गर्भवती माताओं को छह हजार रुपये की सहायता राशि देने से उनमें आत्मविश्वास आएगा। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा बैंक डिपजिट करने पर आठ प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा भविष्योन्मुखी है।"चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने भारत के नव-निर्माण का संकल्प लिया है। इस संकल्प को राज्य सरकार अन्य राज्यों के सहयोग से सफल बनाएगी।"--आईएएनएस
|
|
Comments: