रोहतक, 1 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरयिाणा में उनके उपर हुए जूते हमले के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "मैंने कहा कि मोदी जी कायर हैं। आज (रविवार को) मोदी के कुछ समर्थकों ने मुझ पर जूता फेंका। मोदी जी, हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हमारे सांस्कृतिक मूल्य यह करने की इजाजत नहीं देते हैं।"
केजरीवाल ने कहा, "आपके सीबीआई छापे या जूता हमले के बावजूद मैं नोटबंदी घोटाला और सहारा-बिड़ला रिश्वत मामले के पीछे के सत्य को उजागर करना जारी रखूंगा।"रोहतक में केजरीवाल एक रैली को संबोधित कर रहे थे तब एक युवक ने उनकी ओर एक जूता फेंका। यह मंच से काफी पहले गिर गया।--आईएएनएस
|
|
Comments: