Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

रणजी ट्रॉफी : तमिलनाडु ने 261 पर गंवाए 6 विकेट

राजकोट, Sun, 01 Jan 2017 IANS

राजकोट, 1 जनवरी (आईएएनएस)| रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के पहले दिन रविवार को मुंबई के गेंदबाज तमिलनाडु के बल्लेबाजों को बांधे रखने में सफल रहे और दिन का खेल खत्म होने तक तमिलनाडु 261 रन बनाने में अपने छह विकेट गंवा चुका है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक विजय शंकर 41 और अश्विन क्रिस्ट नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु को गंगा श्रीधर राजू (19) ने कप्तान अभिनव मुकुंद (38) के साथ ठीकठाक शुरुआत दिलाई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक नायर ने श्रीधर राजू के रूप में तमिलनाडु का पहला विकेट चटकाया। वह विकेट के पीछे मुंबई के कप्तान और विकेटकीपर आदित्य तारे के हाथों लपके गए।

अभिनव भी जल्द ही बलविंदर संधु की गेंद पर उसी अंदाज में पवेलियन लौटे। इसके बाद बाबा इंद्रजीत (64) और कौशिक गांधी (50) ने 110 रनों की साझेदारी कर टीम को काफी हद तक संभाल लिया।

114 गेंदों पर नौ चौके लगा चुके इंद्रजीत अच्छी लय में नजर आ रहे थे, तभी शार्दुल ठाकुर ने उन्हें भी तारे के हाथों कैच करा तमिलनाडु को बड़ा झटका दे दिया।

इंद्रजीत के आउट होने के बाद टीम 10 रन और अपने खाते में जोड़ पाई थी कि गांधी भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। शंकर ने सयंम भरी पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 261 तक पहुंचाया।

रणजी ट्रॉफी की मौजूदा विजेता मुंबई के लिए शार्दुल और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए हैं, जबकि बलविंदर और विजय गोहिल को एक-एक सफलता हासिल हुई है।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.