काबुल, 1 जनवरी (आईएएनएस)| एक अफगान प्रवासी ने आस्ट्रिया के एक शरणार्थी शिविर में बाइबल पढ़ रही महिला पर हमला कर दिया। 'खामा प्रेस' के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला पर 22 साल के प्रवासी ने हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आदमी को पकड़ा गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हमले के पीछे 'निजी मुद्दों' का हवाला दिया।महिला को शरणार्थी केंद्र के कुछ निवासियों ने बाइबिल पढ़ने के लिए आमंत्रित किया था। इससे लेकर प्रवासी व्यक्ति नाराज था।--आईएएनएस
|
|
Comments: