मैनचेस्टर, 1 जनवरी (आईएएनएस)| इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने एंथनी मार्शल को चेतावनी दी है कि वह अपने एजेंट की बजाय कोच की बातों पर ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि युनाइटेड क्लब में पर्याप्त खेलने के अवसर न मिलने के कारण एंथनी दूसरे क्लब की ओर रुख करने के बारे में सोच रहे हैं।
एंथनी के एजेंट फिलिप लाम्बोले ने पहले से ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि फ्रांसीसी खिलाड़ी स्पेनिश क्लब सेविला का रुख कर सकते हैं।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोरिन्हो ने कहा, "एंथनी में एक शीर्ष स्तर के खिलाड़ी बनने के गुण हैं। वह अवसर बनाते हैं और गोल भी करते हैं। मैं जानता हूं कि उनके अंदर प्रतिभा है।"मोरिन्हो ने कहा, "एंथनी को अपने एजेंट की बजाय मेरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन मेरी बातों पर और उनके खेल में सुधार के लिए मेरी हर प्रतिक्रिया पर गौर करना चाहिए।"--आईएएनएस
|
|
Comments: