बलिया, 1 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ आत्मदाह कर लिया, दोनों की मौत हो गई। यह पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी रविवार को दी। बलिया के एसपी वैभव कृष्ण ने फोन पर बताया, "झक्कू टोला निवासी छट्टू चौहरी का परिवार घाघरा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हो गया था, वह वहां से अपने पूरे परिवार समेत चांददीयर के बीएसटी बांध के पास आकर रहने लगा था।"
उन्होंने बताया, "आर्थिक तंगी के चलते उसकी पत्नी कुसुम (28) शनिवार को अपने दो बच्चों को साथ लेकर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली थी। छट्टू की मां एक बेटे को खींच कर बचा लिया, लेकिन दो साल के एक बेटे के साथ वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को दोनों की मौत हो गई।"उन्होंने बताया कि मां-बेटे के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।--आईएएनएस
|
|
Comments: