Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

रायपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, 1 हिरासत में

, Sun, 01 Jan 2017 IANS

पुलिस ने जांच के बाद बेमेतरा जिले के खैरीगांव से एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बेमेतरा की एएसपी ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपी जागेश्वर सतनामी को बेमेतरा के खैरीगांव से हिरासत में लेकर रायपुर भेजा गया है।

दरअसल, शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि 1 जनवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने के लिए करीब 10 आतंकवादी कोरबा से आने वाली ट्रेन में आ रहे हैं।

कॉलसेंटर के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार को दी। जानकारी मिलते ही सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ को स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच करने के निर्देश दिए।

मामले की सूचना जिला पुलिस के अधिकारियों को भी दी गई, जिला पुलिस द्वारा भेजी गई टीम में 1 सीएसपी और 5 थानेदारों ने संदिग्ध यात्रियों के बैग की जांच की।

मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर पर एक संदिग्ध कॉल आया, कॉलर ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने के लिए 10 आतंकवादियों के आने की बात कही। जानकारी मिलते ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसईसीआर के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तत्काल 182 या 100 पर कॉल कर दें।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.