ब्रिक्स देशों में ब्राजील, भारत, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
शी ने चीन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर ब्रिक्स सहयोग बढ़ाने के लिए चीन के ब्लूप्रिंट के संबंध में जानकारी देने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा, ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में आपसी संबंधों को और गहरा करने की बात कही है।शी ने बताया कि चीन फुजियान प्रांत के तटीय शहर जियामेन में नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सितंबर में मेजबानी करेगा।--आईएएनएस
|
|
Comments: