चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| अभिनेता धनुष ने अपनी पत्नी और फिल्म निर्देशक एश्वर्य को उनकी अगली तमिल फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एश्वर्य के निर्देशन में बनने वाली आगामी तमिल फिल्म रियो पैरालम्पिक खेलों में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु के जीवन पर आधारित है।
फिल्म के नाम की घोषणा रविवार को की गई। इस बायोपिक का नाम 'मरियप्पन' है।'मरियप्पन' के पहले पोस्टर को अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर पेश किया।धनुष ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, "जन्मदिन की बेहद शुभकामनाएं एश्वर्य आर. धनुष। फिल्म का पोस्टर शानदार लग रहा है। आपको और आपकी टीम को शुभकामनाएं।"'मरियप्पन' तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय मरियप्पन के जीवन पर प्रकाश डालेगी।फिल्म में संगीत सीन रोल्डन देंगे। सिनेमाटोग्राफी वेलराज की होगी और संवाद फिल्मकार राजू मुरुगन लिखेंगे। पोस्टर से यह भी खुलासा हुआ कि फिल्म अंग्रेजी में भी बनेगी।--आईएएनएस
|
|
Comments: