बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बीजिंग के पैलेस म्यूजियम में 2016 में 1.6 करोड़ से भी अधिक लोग पहुंचे। शनिवार सुबह पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत की एक 18 वर्षीय छात्र ने संग्रहालय का टिकट खरीदकर यह आंकड़ा पूरा किया।
वर्ष 2015 की तुलना में संग्रहालय पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2016 में 6.19 फीसदी का इजाफा हुआ।बीजिंग के इस संग्रहालय में वर्ष 2012 से हर साल 1.5 करोड़ लोग पहुंचते हैं।संग्रहालय में आने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए 13 जून को यहां हर रोज आने वाले लोगों की अधिकतम संख्या को सीमित करते हुए इसे 80,000 कर दिया।संग्रहालय में एक नवंबर से 31 मार्च के बीच कम लोगों के पहुंचने के मद्देनजर यहां प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है।--आईएएनएस
|
|
Comments: