भारतीय सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई के राजनीतिक दलों ने इसे राजनीतिक मोड़ दे दिया है। जो खत्म होने का नाम नही ले रहा। ये जंग दिन में दिन ही बढ़ता जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई पर पिछलों दिनों कांग्रेस राजकुमार राहुल गांधी ने भी केन्द्र सरकार पर टिप्पठी की थी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिये गये बयान से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरजस्त विरोध था। जो शनिवार को फूट गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
राहुल गांधी ने बीते दिन गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया था। भारतीय सेना आजादी के बाद से कई बार सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है। लेकिन भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों मेें अभिनंदन कराने की होड पहली बार देखा जा रहा है।
बता दें कि बीते शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन किये जाने का एलान किया था, जिसके बाद शनिवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। थोडी देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने सड़क पर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पुतले को पहले जमीन पर घसीटा उसके बाद पुतला फूंक दिया।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बीते गुरूवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सैनिकों की शहादत का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा था कि जिन्होंने हिन्दुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किए है, उनके खून के पीछे आप छुपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो।
प्रधानमंत्री मोदी दशहरे के दिन लखनऊ जाकर रावण का पुतला फूंकेंगे। इसे उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।
--आईएएनएस
|
Comments: