कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए एक और वार किया है। यूपी में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर किसान यात्रा निकाली थी। जिसकी समाप्ति गुरूवार को दिल्ली में हुई।
तत्पश्चात जंतर मंतर पर एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ने कहा कि मोदी जवानों के खून की ‘दलाली’ कर रहें है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के लैंच पैड पर किये गये सर्जिकल स्ट्राइक तथा इसके पहले हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के बलिदान का सियासी फायदा उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है भारतीय सेना ने अपने वतन के लिए काम किया है। आप अपना काम कीजिए। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई कर अपनी वीरता का परिचय देने का काम किया है लेकिन भाजपा नेता इस पर प्रधानमंत्री की सराहना कर रहे है।
बता दें कि दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की यह किसान यात्रा पिछले 25 दिनों का सियासी सफर पूरा कर लिया है। इन 25 दिनों में राहुल गांधी यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए दिल्ली पर समाप्त हुई। इसके बाद समापन रैली को संबोधित किया।
बीते दिनों हुए जम्मू कश्मीर के उडी में सेना के बिग्रेड मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की रात पाकिस्तान अधिकृत वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लाॅच पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।
भारतीय सेना द्वारा किए गये सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई के बाद से ही विपक्ष ने केन्द्र को निशाना बनाया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिक रोटियां सेकना शुरू कर दिया।
राहुल गांधी ने मोदी पर पिछले साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को किए वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया था।
श्रोत- आईएनएएस
|
Comments: