नवरात्र पर्व पूरे शहर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद से जगह-जगह हो रहे दुर्गा पूजा पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को एक नियमित सलाह आईबी की ओर से मिली है। पिछले दिनों चंडीगढ़ शहर में आतंकी हमले की सूचना मिली थी। जिसके चलते पूरे शहर मेें हाई अर्लट जारी कर दिया गया था।
इसकी पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ आधिकारी के अनुसार यह अर्लट सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, पूरे राज्य में अर्लट जारी किया गया है। उन्होने ने कहा कि पहले रिर्पोटो को आधार मान कर संभावित आतंकी हमलें की सूचना मिलने के बाद संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुरूवार को अलर्ट जारी कर दिया गया।
चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने पहले कहा कि ‘हमने चंडीगढ़ पुलिस को समुचित कदम उठाने को कहा है। हमने सतर्कता बरतने में शहर के निवासियों से सहयोग करने और कोई भी संदिग्ध चीज के बारे में पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है।’
बता दें कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ है। इस संघ शासित राज्य में पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग यहां निवास करते है।
सीमांत पश्चिम कमान का मुख्यालय यहां से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर चंडीमंदिर में स्थित है। सुरक्षा व्यवस्था की नजर से मुख्यालय में सूचना भेज दी गयी है। इस मुख्यालय के संरक्षण में लगभग 11 लाख लोगों की संख्या यहां निवास करती है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पडोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लोग यहां आते है।
बीते दिनों कश्मीर के उडी में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारतीय सेना सीमा पार कर सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई की थी। जिसमें पाकिस्तान के 39 आतंकवादी मारे गये थे।
इस कार्रवाई के बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सीमावर्ती राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान राज्यों में हाई अर्लट जारी कर दिया गया है।
श्रोत-आईएएनएस
|
Comments: