उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली पहुंचने पर दिये गये बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी ’दलाली’ टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि इसके साथ ही राहुल ने सारी सीमाएं लांघ दी।
राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाए जाने के अगले दिन भाजपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी आई है। उन्होंने प्रधनमंत्री पर ’जवानों के खून की दलाली’ का आरोप लगाया था।
राहुल पर बरसते हुए शाह ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस उपाध्यक्ष 28 सितंबर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर श्राजनीति कर रहे हैं।श् उन्होंने इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया।
भाजपा अध्यक्ष ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ’जवानों के खून की ’दलाली’ शब्द का इस्तेमाल कर राहुल गांधी ने सभी सीमाएं लांघ दीं। उनकी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।’
उन्होंने कहा, ’मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। यह न केवल हमारे बहादुर जवानों व शहीदों का, बल्कि पूरे देश का अपमान है।’
उन्होंने कहा, ’मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें लगता है कि हमारे जवानों का खून ऐसी चीज है, जिसकी श्दलालीश् की जा सकती है।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल को निशाना बनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ’सर्जिकल स्ट्राइक्स पर सबसे पहले केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने इसके सबूत मांगे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया गया और लोगों ने उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहा।’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए कहा था कि मोदी धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यकीन न हो तो गुजरात जाकर देख लीजिए, वह विकास नहीं धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। राहुल ने बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ईसाई समाज के लोगों से मुलाकात की।
इस चुनावी यात्रा के समाप्त होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की निन्दा किया था।
-आईएएनएस
|
Comments: