गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को जैसलमेर आएंगे। सात अक्टूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और चार मुख्यमंत्रियों संग भारत पाकिस्तान बार्डर का दौरा करेंगे। इसके बाद वह सेना और बीएसएफ के अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक के तुरंत बाद चार मुख्यमंत्रियों के साथ सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भी तनाव बरकार है। इसी तनाव के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंधरा राजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन और मुख्यमंत्रियों के साथ बार्डर के हालात जानेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजे बार्डर के हालात को लेकर सेना के अधिकारियों से बातचीत भी कर सकती है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर आला अधिकारी तैयारियों में जुट गये है।
मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरूवार को उदयपुर से रवाना होकर जैसलमेर पहुंचेंगी। यहां से गृहमंत्री राजनाथ सिंह व अन्य तीन मुख्यमंत्रियों का स्वागत कर रात में बार्डर के लिए जाएंगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री राजे के अलावा जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी मौजूद रहेंगी।
इस बीच राजनाथ सिंह जैसलमेर स्थित तनोट माता मदिंर पर विशेष पूजा पाठ और हवन में शामिल होंगे। गृहमंत्री के आने की सूचना पर सेना और स्थानीय पुलिस भी तैयारियों में जुट गये है। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।
इसको लेकर थल सेना प्रमुख राजस्थान सीमा के हालात का जायजा ले सकते है। सेना प्रमुख दक्षिण पश्चिमी कमान के सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्थान सीमा की स्थिति जानेंगे। लाइन आफॅ कंट्रोल सहित भारत पाकिस्तान तकरीबन 3,323 किलोमीटर की सीमा से जुड़े है। भारत के जम्मू कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान की सीमाएं पाकिस्तान से जुड़ी है।
|
Comments: