विश्व राजनीति में मिल रही उलाहना और विरोध के बावजूद पाकिस्तान के नापाक इरादे थमने का नाम नही ले रहे हैं। आज सुबह 05 बजकर 15 मिनट पर राजौरी सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से गोली बारी हुई।
इस बार यह संघर्ष विराम किसी चरमपंथी समूह या आतंवादियों द्वारा नही था बल्कि पाकिस्तानी सेना द्वारा ही किया गया था। पाक सेना ने शौजिया, शाहपुर, मण्डी और केजी सेक्टर में मोर्टार गन दागे और गोलीबारी किया। जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की है।
सैन्य अधिकारी कर्नल मनीष मेहता ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी जिले के नौसेरा सेक्टर में सुबह से अचानक फायरिंग होने लगी। हालांकि 28 सितम्बर को हुई सर्जिकल स्ट्राईक के बाद से आसपास रिहायसी इलाकों को खाली करा दिया गया था जिससे किसी के हताहत होने कि खबर नहीं है।
सुरक्षा बल शिविर में रखे तेल के कंटेनरों में आग लग जाने के कारण आसपास की कई दुकानो में आग लग गयी। इस हमले में 6 आम नागरिक घायल हो गये। पिछले सप्ताह में यह छठवी बार की गई घुसपैठ की कोशिश है।
अब तक पाकिस्तान सीमा में प्रशिक्षण ले रहे आतंकवादियों ने ही सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें की थी। उडी हमले में मिले साक्ष्यों को सौपे जाने के बाद भी पाकिस्तान सरकार यह मानने को तैयार नहीं थी कि की हमले की साजिस पाकिस्तान सीमा से हुयी है।
यहां तक की पाकिस्तान सरकार 28 सितम्बर को हुए सर्जिकल स्ट्राईक को भी मानने को तैयार ही नही थी। जबकि इस मुद्दे पर पाक सरकार और सेना के विचार अलग - थलग नजर आये थे। इस बार जब पाकिस्तानी सेना ने ही यह संघर्ष विराम का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान की ओर सेना या सरकार का अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
|
Comments: