भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार को सुबह का मौसम सुहावना रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण तापमान में गिरावट आई है और रात की ठंड में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 18 डिग्री और जबलपुर का 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
|
Comments: