बेनौलिम (गोवा), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि बिम्सटेक सदस्य बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल के पास आपस में साझा करने के लिए कई आर्थिक अवसर मौजूद हैं।
मोदी ने यहां ब्रिक्स-बिम्सटेक आउटरीज बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "यहां कई आर्थिक अवसर हैं। विकास, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी की हमारी साझी आकांक्षाएं हैं।"उन्होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी दूरियां पाट सकती है और समुदायों को जोड़ सकती है।
मोदी ने कहा, "यह हमारे दैनिक जीवन में बदलाव लाने वाली सेवाएं भी मुहैया करा सकती है।" उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से ये देश मानवता के दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।उन्होंने कहा, "हम समान चुनौतियों और चिंताओं के जरिए एकजुट हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सदस्य देश पर्यावरण और आपदा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर भी मिलकर काम कर सकते हैं।
-आईएएनएस
|
Comments: