भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को मद्देनजर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सलाहकार सरताज अजीज ने शुक्रवार को एक बयान पेश किया। बयान में दोनों देशों के अच्छे संबधों पर गौर किया है।
सरताज अजीज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे की कूटनीति नही होगी। दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क आपसी इच्छा पर ही आधारित होगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच पर्दे के पीछे की कूटनीति नही करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, मध्य पूर्व और विश्व के अन्य क्षेत्रों के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं।
पाकिस्तान दक्षिण एशिया क्षेत्र में सीएएसए-1000 और ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत (तापी) गैस पाईपलाइन जैसी कई परियोजनाएं चला रहा है।
बता दें कि पिछलों दिनों जम्मू-कश्मीर के उड़ी के सेना कैंप में आतंकी हमला हुआ जिसमें सेना के 18 जवान शहीद हो गए।
इसके बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई किया। जिसमें पाकिस्तान के 36 आतंकवादी मारे गए।
इसके बाद भी कश्मीर में आतंकियों ने एक के बाद एक हमले को अंजाम दिया। आतंकियों ने कश्मीर के बारामुला व कपुवाड़ा जगहों में आतंकी हमले किए।
बीते दिनों आतंकियों ने पंपोर की एक सरकारी इमारत को निशाना बनाया। सेना और आतंकियों के जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था।
इन घटनाओं के चलते दोनों देशों में तनाव बढ़ता गया। जिसके चलते भारत ने इस्लाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन का बहिस्कार किया।
भारत के बहिस्कार के बाद पड़ोसी देशों ने भी शिखर सम्मेलन का बहिस्कार किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दखते हुए विश्व स्तर की राजनीति पर कूटनीति होने लगी।
भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों के चलते विरोधी देशों ने भी टिप्पठी करने लगे। जिससे घबराएं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अव्यवहारिक बर्ताव करने लगा।
|
Comments: