Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

इस दिवाली तीन साल पुराने भाव पर आ सकता है सोना

New Delhi, Wed, 12 Oct 2016 NI Wire

वैसे तो त्योहारों का मौसम शुरू होते ही सोने के दाम आसमान छूने लगते है लेकिन इस दिपावली यह बात बिलकुल ही उलट होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बार दिपावली में सोने के दाम बीते 3 साल पुराने भाव पर पहुंच सकते हैं।

इस सप्ताह के शुरुआत में मंगलवार को सोना 31 हजार से 31500 के बीच था। 2013 में दशहरे के दौरान भी इसकी कीमतें 31000 रुपए थी। हालांकि इंदौर में अभी भी सोने की कीमत 30,218 रुपए प्रति दस ग्राम ही है।

इस बारे में एसोचैम ने मंगलवार को रिपोर्ट में बताया कि दीवाली तक जेवराती सोना 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है। एसोचैम ने आगे बताया कि इस साल सोना 25 प्रतिशत तक महंगा हुआ, लेकिन पिछले हफ्ते में इसका दाम डेढ़ से 2 हजार रुपए तक नीचे आ गया। चार दिन में कीमतें 1010 रुपए तक कम हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान मार्केट में सोने की बिक्री 45 से 50 प्रतिशत तक गिरी है। इस साल में पहले नौ महीनों के दौरान इसके आयात में 57.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। जनवरी से सितंबर के बीच 270 टन आयात हुआ है। यह पिछले साल इसी अवधि में 658 टन था।

बताया जा रहा है कि सोने के दाम गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण हड़ताल और कस्टम ड्यूटी को बताया जा रहा है। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मार्च-अप्रैल में ज्वेलरों की 42 दिन की हड़ताल और 10 परसेंट कस्टम ड्यूटी के जारी रहने की वजह से सोने के भाव में गिरावट आई है। इसके अलावा इस साल में पहले नौ महीनों के दौरान इसके आयात में 57.75 परसेंट की गिरावट आई है।


बुलियन डीलर मनीष खुटेटा का मानना है कि वैश्विक संकेतों के मुताबिक दीवाली तक सोने में बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। लेकिन दीवाली के बाद में सोना 2,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो सकता है।


अगर सोने में यह गिरावट दर्ज की गयी तो यह भारतीय समाज के लिये इय वर्ष की दिपावली पर यह सबसे बड़ा उपहार साबित होगा और लोग खरीदादारी बढ़ा देंगे।


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.