Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

शाह की पदयात्रा स्थगति, दोनों शहजादे विकास के नाम पर देंगे चूरन

Lucknow, Fri, 03 Feb 2017 NI Wire

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों का जमावडा लगना शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा राष्ठ्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ में चार किलोमीटर तक पदयात्रा निकालने वाले थे जो यहां एक करोबारी की हत्या के बाद रद्द कर दी गई है।

उधर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष आगरा में रोड शो कर रहें है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रोड शो को देखकर सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनावी सरगर्मी का पता लग जाएगा।

पश्चिमी यूपी के त्रिकोणीय मुकाबले में जहां एक ओर भाजपा अपने प्रदर्शन को लेकर बेहतर सोच रहीं है, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा इन क्षेत्रों में पहले ही बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि यूपी में यह दोनों शहजादे विकास नहीं कर सकते।

चुनावी मौसम में सपा-कांग्रेस के गठबंधन होने का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा कि एक ने देश को लूटा है तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है और अब दोनों शहजादे मिलकर यूपी को लूटना चाहते है।

यूपी के खस्ताहाल कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं रह गई है। यहां कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। यूपी में हर दिन 24 मामले बलत्कार के और 13 मामले हत्या के प्रतिदिन सामने आते है।

अमित शाह ने सपा-कांग्रेस पर सवालिया उठाते हुए कहा कि दोनों शहजादे आगरा में रोड शो के बाद पत्रकारों को संबोधित कर यूपी की कानून व्यवस्था पर जवाब दें।

आपकों बता दें कि यूपी में सात चरणों के पहले चरण में होने वाले 140 विधानसभा चुनाव के लिए 11 और 15 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे।


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.