बाॅलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया की जोड़ी को इंतजार कर रहें प्रशंसकों के लिए खुश खबरी है। आलिया और वरुण की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का ट्रेलर गुरूवार को लांच हो रहा है।
शशांक खैतान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का इससे पहले टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें अभिनेता वरुण की लुक ही दिखाई दी थी। अभिनेत्री आलिया का लुक देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहें थे।
इससे पहले फिल्म श्बद्रीनाथ की दुल्हनियाश् का टीजर रिलीज करके वरूण धवन का लुक दिखाया गया था। फैंस को फिल्म में आलिया का लुक देखने का इंतजार था। इस ट्रेलर में वो भी देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म के टीजर में वरुण शादी के लिए फोटो खिंचवा रहे हैं। टीजर की शुरुआत में वरुण बहुत सीधे-साधे लगेंगे। लेकिन बाद में फोटोग्राफर से परेशान होकर वो उसे मारने के लिए अपना जूता उठाकर फेंकते हैं। टीजर में वरुण धवन को देखकर लग रहा है कि इस फिल्म के जरिए उनका एक नया रूप देखने को मिल सकता है।
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में देसी प्यार को आधुनिक अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट वैदेही त्रिवेदी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वैदेही और बद्री के बीच टकराव, प्यार और फिर टकराव से साथ होने की कहानी है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ आने वाले 10 मार्च को रिलीज होगी। इससे पहले आलिया भट्ट और वरूण धवन एक साथ दो फिल्मों में नजर आ चुके है। यह उनकी तीसरी फिल्म है।
|
Comments: