Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time
Home :: World

आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुने गए ट्रंप

Washington, Tue, 20 Dec 2016 NI Wire

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बन गए है। मंगलवार को ट्रंप इलेक्टोरल काॅलेज के लिए आवश्यक 270 वोटों की संख्या को पार कर 304 इलेक्टोरल वोट प्राप्त किए। इससे वह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बन गए है।

सीएनएन के मुताबिक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इलेक्टोरल काॅलेज के लिए आवश्यक वोटों से अधिक 304 मत प्राप्त किए, जबकि हिलेरी क्लिंटन को 224 वोट मिले। छः मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिए।

ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह चुनाव उस आंदोलन का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें लाखों मेहनती पुरूष और महिलाएं उनके पीछे थे। हम इस ऐतिहासिक कदम से देश के भावी भविष्य को साकार कर सकते हैं।

देश को एकजुट करने का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं हमारे देश को एकजुट करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और सभी अमेरिकी लोगों का राष्ट्रपति बनूंगा। हम सभी एक साथ मिलकर अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएंगे।

गौरतलब है कि ट्रंप लोकप्रिय वोटों के मामले में हिलेरी से दो प्रतिशतांक से अधिक अंक पीछे रह गए थे। कांग्रेस के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों को छह जनवरी को आधिकारिक रूप से सत्यापित किया जाएगा।

स्रोत- आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.