नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत में ऑनलाइन कानूनी अनुसंधान क्षेत्र में अग्रणी कंपनी मनुपत्र इन्फॉर्मेशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इंडिया लीगल अवॉर्ड 2016 में 'बेस्ट ऑनलाइन लीगल अनुसंधान साधन 2016' सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को मुंबई में प्रख्यात न्यायविदों, कानूनी दिग्गजों और सलाहकार समिति की उपस्थिति में भारतीय शिखर सम्मेलन और कानूनी पुरस्कार, 2016 के दौरान पेश किया गया। एक ऑनलाइन लीगल अनुसंधान कंपनी को यह पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है।
मनुपत्र का स्मार्ट और सहज ज्ञान युक्त साधन वकीलों के अभ्यास को मजबूत बनाने में मदद करता है और उन्हें अधिक कुशलता से काम करने में सक्षम बनाता है। यह साधन अपने उपयोगकर्ताओं को जानकारी एकत्रित करने में कम समय खर्च करने का और विश्लेषण में अधिक समय का लाभ देता है।मनुपत्र के सीईओ दीपक कपूर ने कहा, "साल का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने और वकीलों के कानूनी अभ्यास को सुधारने की मान्यता प्राप्त करना बड़े सम्मान की बात है। हमारे ग्राहकों की दक्षता और उत्पादकता में सुधार करने के लिए हम अद्वितीय उपाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मनुपत्र की शुरुआत से हमें जो अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, उसने साबित किया है कि कानूनी रणनीति और अनुसंधान के लिए डेटा संचालित जानकारी के विषय में हम अकेले नहीं हैं।"उन्होंने कहा, "यह पुरस्कार टीम की सुनने और उत्पाद में ग्राहकों से प्रतिक्रिया को शामिल करने की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।"--आईएएनएस
|
Comments: