Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

टोटेनहम ने वटोर्गेन का करार 2019 तक के लिए बढ़ाया

लंदन, Sun, 04 Dec 2016 IANS

लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| इंग्लिश प्रीमियर लीग-फुटबाल क्लब टोटेनहम हॉटस्पर ने अपने खिलाड़ी जान वटोर्गेन का करार 2019 तक बढ़ा दिया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब टोटेनहम के साथ वटोर्गेन 30 जून, 2019 तक बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 29 वर्षीय वटोर्गेन का क्लब के साथ करार 2017-2018 सत्र के अंत में समाप्त होने वाला था। उन्होंने 2012 में क्लब के साथ जुड़ने के बाद 179 मुकाबले खेले हैं।

अपने करार की अवधि में विस्तार के बाद क्लब की वेबसाइट में जारी बयान में बेल्जियाई खिलाड़ी ने कहा, "मैं यहां खेलकर काफी खुश हूं। इस क्लब में अद्वितीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खास महसूस करता हूं।"

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.