जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार संर्घष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। गुरूवार को जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक बार फिर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलाबारी में हुई। जिसमें सात लोग घायल हो गए।
जम्मू के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने से आर.एस.पुरा सेक्टर के गोपार बस्ती गांव के दो परिवारों के सात लोग घायल हो गए है। जिनमें पांच महिलाएं हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने आर.एस.पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की चैकियों पर 82 एमएम मोर्टार दागे। जिसके बाद भारतीय जवान भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोटाना कुर्द, बीडीपुर, जाटान, अब्दुल्लियां, चंदूचक, शामका और हंसुचक क्षेत्रों में गोलीबारी अभी भी जारी है।
बता दें कि पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से गोलाबारी बुधवार देर रात से ही शुरू हुई थी। जो अब भी रुक-रुककर जारी है।
बीते सितंबर महीने में पाकिस्तानी आंतकियों ने भारतीय सेना के आर्मी वेस पर हमला किया था। जिसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।
इसके 11 दिन बाद भारतीय सेना 29 सितंबर की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई किया जिसमें पाकिस्तान की ओर से 36 आतंकी मारे गए।
इसके बाद से लगातार पाकिस्तान द्वार सीमा के आस पास घुसपैड करने की कोशिश किया। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस इरादे पर पानी फेर दिया।
श्रोत- आईएएनएस
|
Comments: