Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा व छत्तीसगढ़ में कड़ा मुकाबला

Guwahati, Tue, 25 Oct 2016 IANS

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी पहली पारी में 178 रन बनाए थे। टीम के लिए दूसरी पारी में नितिन सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया, वहीं हिमांशु राणा 50 और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

हरियाणा के तीनों विकेट छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार राव ने लिए।छत्तीसगढ़ ने हरियाणा की ओर से पहली पारी में बनाए गए 178 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे। साहिल गुप्ता (78) ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।छत्तीसगढ़ की पहली पारी में हरियाणा के जोगिंदर शर्मा ने पांच विकेट और हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.